बांदा, दिसम्बर 2 -- बांदा। संवाददाता डीएम ने सिमौनीधाम मेले की तैयारी बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी और जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया। उन्होंने दोनों अफसरों से स्पष्टीकरण भी मांगा है। कहा कि निर्देश के बावजूद बिना कोई जानकारी दिए दोनों अधिकारी बैठक से नदारद रहे। सिमौनीधाम मेले में 15 से 17 दिसंबर तक चलने वाले मौनी बाबा मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने 25 नवंबर को बैठक की थी। सिमौनी धाम आश्रम में आयोजित बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए थे। जिलाधिकारी जे.रीभा व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बैठक में मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी और निर्धारित समय में बिजली, पानी, सफाई, शौचालय, मार्ग सहित अन्य कार्य पूरे कर...