रांची, जनवरी 16 -- रांची, संवाददाता। रांची के अनुपम सिंह तोमर ने जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (जैट) में शानदार सफलता हासिल कर शहर का मान बढ़ाया है। अनुपम ने परीक्षा में कुल 99.95 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है। उन्हें वर्बल एबिलिटी एंड लॉजिकल रीजनिंग में 99.73 पर्सेंटाइल, डिसीजन मेकिंग में 99.40 पर्सेंटाइल और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड एंड डेटा इंटरप्रिटेशन में 98.98 पर्सेंटाइल अंक मिले हैं। इसके अतिरिक्त, सामान्य ज्ञान के खंड में उन्होंने 93.56 पर्सेंटाइल स्कोर किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...