मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुजफ्फरपुर। रामश्रेष्ठ सिंह कॉलेज चोचहां के प्राचार्य की शिकायत पर उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. एनके अग्रवाल ने विवि प्रशासन को कार्रवाई करने का पत्र दिया है। प्रो. अग्रवाल ने रजिस्ट्रार को भेजे पत्र में आरएसएस कॉलेज चोचहां के आवेदन का हवाला देते हुए मामले पर जवाब भी मांगा है। प्राचार्य ने विवि प्रशासन पर आरोप लगाया है कि कॉलेज के अनुदान की फाइल पर कोई फैसला नहीं किया जा रहा है, जिससे कॉलेज के शिक्षकों को परेशानी हो रही है। इस मामले में निगरानी में भी एक आवेदन दिया गया है। निगरानी विभाग ने भी उच्च शिक्षा निदेशालय से इसपर जवाब मांगा है। उच्च शिक्षा निदेशक ने जल्द से जल्द विवि को जवाब सौंपने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...