मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अनुदान भुगतान के लिए सूबे के 35 जिलों के 139 माध्यमिक स्कूलों और इंटर कॉलेजों की करीब दो दशक बाद जांच होगी। इन अनुदानित माध्यमिक स्कूलों व इंटर कॉलेजों ने 19 साल पहले के अनुदान भुगतान का विभाग से अनुरोध किया था। इनमें जहानाबाद, शेखपुरा और शिवहर को छोड़कर अन्य सभी जिले के संस्थान शामिल हैं। मामला साल 2007-08 और 2008-09 के अनुदान भुगतान का है। इन संस्थानों से 19 साल पहले 10वीं, 12वीं पास बच्चों का ब्योरा लिया जाएगा। इसके आधार पर 9वीं और 11वीं के बच्चों की गणना की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर. ने इसे लेकर जिलों के डीईओ को निर्देश जारी किया है। विभाग ने निर्णय लिया है कि इन स्कूलों व कॉलेजों को अनुदान उस नियम को पूरा करने पर दिया जाएगा जो उस वक्त लागू था। जिन संस्थानों के पास शहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.