चक्रधरपुर, दिसम्बर 3 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर आत्मा भवन में मंगलवार को चक्रधरपुर प्रखंड के किसानों तथा महिला समूहों के बीच शत फीसद अनुदान पर सरसो बीज का वितरण किया गया। इस दौरान चक्रधरपुर के 200 से ज्यादा किसानों के बीच 2-2 किलोग्राम सरसो बीज का वितरण किया गया। इस संबंध में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अभय कुमार ने बताया कि ईडीआईबीएलई ओआईसी सीड्स योजना अंतर्गत प्रखंड के किसानों के बीच सरसो बीज का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि सभी किसानों को सरसो की खेती समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया हैं। साथ ही किसानों को तकनीकी जानकारी दी गई हैं। कहा कि सरकार द्वारा किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए शत फीसद अनुदान पर सरसो का बीज वितरण किया जा रहा हैं। ताकि प्रखंड के किसानों ज्यादा से ज्यादा खेती कर मुनाफा कमाएं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.