हाथरस, जनवरी 16 -- अनुदान पर कृषि यंत्रों के लिये करें आवेदन -(A) अनुदान पर कृषि यंत्रों के लिये करें आवेदन हाथरस। सरकार द्वारा अनुदान पर किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र दिये जाने हैं। इसके लिये आवेदन चल रहे हैं। इस बारे में उप कृषि निदेशक हंसराज ने जनपद के किसानों से अपील की है कि त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजनान्तार्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में लाभार्थियों के लिए कृषि यंत्र पॉपिंग मशीन, मेज शेलर, पर अनुदान का सुनहरा अवसर है। योजनान्तर्गत कृषि यंत्रों के आवेदन के लिए बुकिंग आठ जनवरी को अपरान्ह 11 बजे से 21 जनवरी रात्रि 12 बजे तक की जायेगी। जनपद के किसान विभागीय पोर्टल पर एग्री दर्शन डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट इन पर किसान कार्नर के अन्तर्गत यंत्र बुकिंग प्रारम्भ पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन करें। उन्होंने बताया कि यंत्र का विवरण, यंत्र बुकिंग ए...