गुमला, जनवरी 16 -- घाघरा। टाना भगत इंटर कॉलेज घाघरा में शुक्रवार को वित्त रहित शिक्षा संघर्ष मोर्चा के बैनर तले हड़ताल का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी व छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। कॉलेज के प्राचार्य अरशद मोमिन ने बताया कि वित्त रहित कॉलेजों के अनुदान को लेकर चार स्तरों पर कराई जा रही जांच नियमसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि अनुदान संबंधी जांच का अधिकार केवल झारखंड अधिविद्य परिषद रांची को है,जबकि वर्तमान में पदाधिकारियों द्वारा चार चरणों में कराई जा रही जांच नियमों के विरुद्ध है। इसी के विरोध में एक शैक्षणिक हड़ताल का निर्णय लिया गया। प्राचार्य ने कहा कि यदि अनुदान संबंधी प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमानुसार जांच नहीं की गई, तो आगे आंदोलन को और तेज किया जाएगा। हड़...