आरा, नवम्बर 17 -- पीरो, संवाद सूत्र अनुदानित बीज का आवंटन बढ़ाये जाने का अनुरोध जिला कृषि पदाधिकारी से स्थानीय किसानों ने किया है। लहठान के किसान दुदुन सिंह, फतेहपुर के किसान शिवजी सिंह, सहेजनी के किसान हरेश राय और सकरी के किसान श्रीभगवान सिंह यादव ने जिला कृषि पदाधिकारी को लिखे गये पत्र में कहा है कि चना और मसूर का बीज वितरित किये जाने के बाद अब भी बहुत किसान बाकी बच गये हैं। पंजीकृत किसानों को अनुदानित बीज देने के लिये और अधिक बीज मंगाया जाना जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...