देहरादून, फरवरी 2 -- तृतीय द ग्रेट स्वामी विवेकानंद मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स हॉस्टल ने अनुज के तीन गोल की बदौलत पछवादून एफसी को 4-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे मैच में ग्राफिक एरा एफसी ने राजपुर एफसी को 3-0 से शिकस्त दी। पवेलियन ग्राउंड में चल रहे टूर्नामेंट में सोमवार को स्पोर्ट्स हॉस्टल व पछवादून एफसी के बीच पहला मैच खेला गया। खेल के 32वें और 36वें मिनट में स्पोर्ट्स हॉस्टल के फॉरवर्ड अनुज ने गोल करते हुए टीम को 2-0 से आगे कर दिया। 41 वें मिनट में पछवादून के फॉरवर्ड अनुराग ने गोल दाग स्कोर 2-1 कर दिया। मध्यांतर के बाद स्पोर्ट्स हॉस्टल का दबदबा रहा। 50वें मिनट में स्पोर्ट्स हॉस्टल के नितिन ने गोल कर बढ़त को 3-1 कर दिया। 65 वें मिनट में अनुज ने गोल दाग हैट्रिक पूरी करते हुए स्पोर्ट्स हॉस्टल को 4-1 से जीत दिला...