फरीदाबाद, फरवरी 14 -- फरीदाबाद। मेले की मुख्य चौपाल पर शुक्रवार को आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय विद्युत और आवास एवं शहरी मामलों मंत्री मनोहर लाल ने शिरकत की। उन्होंने कलाकारों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सूरजकुंड मेला कलाकारों को विश्व स्तरीय मंच प्रदान कर रहा है। सांस्कृतिक संध्या में गायक अनुज शर्मा ने अपनी सुरीली आवाज की प्रस्तुति से समां बांधने का काम किया। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिंदी व पंजाबी गीतों पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सूरजकुंड मेला की मुख्य चौपाल पर जैसी ही अपने अंदाज में गायकी शुरू की, पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। उन्होंने तेरा जैसा यार कहां, ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे, ये शाम मस्तानी, हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में और मेरी उम्र के नौजवानों... सहित एक से बढक़र ए...