आगरा, फरवरी 4 -- स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में चल रही स्कूल प्रीमियर लीग में बुधवार को झांसी और बनारस के बीच मैच खेला गया। आयोजन सचिव अखिल दीक्षित और नरेंद्र शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया। झांसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए। अनुज कुमार ने 77 और अनिकेत ने 73 रन का योगदान दिया। बनारस की ओर से अंश ने 2 और आशीष ने 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनारस की टीम 11 ओवर में 57 रन पर सिमट गई। झांसी ने 163 रन से जीत दर्ज की। दीतेश यादव ने 19 और सत्यम यादव ने 9 रन बनाए। झांसी के लिए अनुज कुमार, यशवीर और शिवम सिंह ने 2-2 विकेट लिए। अनुज कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। गुरुवार को फाइनल मुकाबला अलीगढ़ और झांसी के बीच सुबह 9 बजे से खेला जाएगा। मैच के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.