रांची, दिसम्बर 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची के फिल्मकार अनुज कुमार की डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'टर्टल स्टोरी' को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार सराहना मिल रही है। हाल ही में, इस फिल्म का चयन नाइजीरिया में आगामी बेस्ट वारी अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में स्क्रीनिंग के लिए किया गया है। अनुज कुमार गोस्सनर कॉलेज में संकाय सदस्य हैं और साथ ही फिल्म निर्माण से जुड़े हैं। उनकी यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म पर्यावरण संरक्षण पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे महाराष्ट्र का एक गांव, वेलास, पिछले एक दशक से समुद्री कछुए उत्सव मनाता आ रहा है और दुनिया को कछुओं को बचाने के बारे में एक महत्वपूर्ण संदेश दे रहा है। अनुज ने बताया कि यह फिल्म अभी विश्व के 150 फिल्म महोत्सवों की यात्रा पर है। इससे पूर्व, यह फिल्म कोलालंपुर अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और बोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.