रांची, सितम्बर 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची के फिल्मकार अनुज कुमार की डॉक्यूमेंट्री फिल्म-टर्टल स्टोरी को अंतरराष्ट्रीय चयन मिला है। मालिबो इंटरनेशनल फिल्म और म्यूजिक फिल्म फेस्टिवल में आधिकारिक चयन मिला है। इससे पहले डॉक्यूमेंट्री को कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। साथ ही, इसे बल्गारिया फिल्म फेस्टिवल में स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए आधिकारिक चयन मिला है। टर्टल स्टोरी समुद्री कछुओं (ऑलिव रिड्ली) की कहानी है। कैसे वे समुद्र के प्लास्टिक प्रदूषण के कारण पीड़ित होते हैं, इसको दर्शाया गया है। अनुज बताया कि यह विश्व के 150 फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.