जमशेदपुर, मार्च 31 -- जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस के एसटीएफ की ओर से गोविंदपुर में छिपे मुख्तार अंसारी के शूटर अनुज कनौजिया का एनकाउंटर करना और इस दौरान पुलिस अधिकारी के हाथ में गोली लगना सामान्य घटना नहीं है। जमशेदपुर पुलिस को इस घटना को गंभीरता से लेना होगा और इसके पीछे छिपे चेहरों को उजागर करना होगा, ताकि बाहर के अपराधी यहां आकर छिप न सकें और किसी वारदात को अंजाम न दे सकें। रविवार को जारी बयान में राय ने कहा कि यूपी का अपराधी जमशेदपुर आकर महीनों छिपा रहता है तो इसके पीछे जमशेदपुर के किसी न किसी गिरोह का हाथ होगा। अनुज कनौजिया बिना किसी मकसद के जमशेदपुर क्यों आएगा। यहां के आपराधिक अथवा राजनीतिक जगत की कौन सी ऐसी शक्तियां हैं, जिन्होंने उसे जमशेदपुर बुलाया और छिपाकर रखा। इन शक्तियों का इसके पीछे क्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.