गाजीपुर, दिसम्बर 15 -- गाजीपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की विषम सेमेस्टर परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर चल रही है। सोमवार को यहां सुबह 8:00 से 11:00 बजे तक बीबीए प्रथम सेमेस्टर, 11:00 से 1:00 बजे तक बीसीए प्रथम सेमेस्टर, 11 से 2 बजे तक एलएलबी पांचवें सेमेस्टर तथा दोपहर 2:00 से 4:00 बजे तक बीए, बीएससी और बीबीए-बीसीए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं संपन्न कराई गई। परीक्षा के दौरान तीन नकलची पकड़े गये। जिन्हें कालेज प्रशासन की ओर से रिस्टीकेट की कार्रवाई की गयी। केंद्र पर कुल 2435 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 171 अनुपस्थित रहे। प्राचार्य प्रोफेसर डा. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने परीक्षा कक्षों में निरीक्षण कर रहे थे। उन्होने बताया कि तीन परीक्षार्थियों के पास अनुचित सामग्री मिला। जिसे कालेज प्रशासन की ओर से ...