सिद्धार्थ, जनवरी 10 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की विश्वविद्यालयीय परीक्षा में रतन सेन डिग्री कॉलेज बांसी के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार की प्रथम पाली की परीक्षा में सघन चेकिंग के दौरान छह परीक्षार्थियों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा। विश्वविद्यालय के दिशा निर्देश के तहत में रस्टिकेट किया। जांच के दौरान सहायक केन्द्राध्यक्ष डॉ. दया शंकर, डॉ. संदीप पांडेय, डॉ. आलोक दूबे, डॉ. रविरेश सिंह, राजेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...