औरंगाबाद, जनवरी 5 -- नवीनगर स्थित अनुग्रह नारायण स्टेडियम में हाइमास्ट लाइट हटाए जाने के बाद अंधेरा छाया हुआ है। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री की चुनावी रैली के समय सुरक्षा कारणों से स्टेडियम की लाइट खोली गई थी, ताकि हेलीकॉप्टर का आवागमन बिना बाधा हो सके। दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद लाइट को पुनः स्थापित नहीं किया गया है और इस ओर किसी अधिकारी का ध्यान नहीं है। पूछे जाने पर अधिकारियों ने बताया कि लाइट केवल हेलीकॉप्टर की सुरक्षा के लिए खोली गई थी। स्थानीय श्याम बिहारी सिंह, संतन सिंह, प्रो सुनील बॉस, दिवाकर चंद्रवंशी और प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अप्रैल 2023 में एनटीपीसी की ओर से खिलाड़ियों की सुविधा के लिए साढ़े 15 लाख रुपये की लागत से दो हाइमास्ट लाइट लगाई गई थीं, जिससे खिलाड़ियों के साथ नागरिकों को भी शाम के समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.