कटिहार, जनवरी 13 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में अनुकम्पा के आधार पर लंबित नियुक्तियों को लेकर बड़ी पहल करते हुए जिला प्रशासन ने 83 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। यह नियुक्ति अनुकम्पा समिति की बैठक विगत 23 दिसंबर 2025 को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई थी। बैठक में कुल 79 विद्यालय लिपिक एवं 4 परिचारी के पदों पर नियुक्ति की स्वीकृति दी गई थी। समिति की स्वीकृति के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। लंबे समय से अनुकम्पा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे परिवारों के लिए यह निर्णय बड़ी राहत लेकर आया है। नियुक्ति का उद्देश्य आश्रितों को संबल देना जिला प्रशासन का कहन...