पूर्णिया, अगस्त 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के द्वारा नये अनुकंपा पाल्यों की नियुक्ति को लेकर अनुकंपा समिति का गठन शीघ्र ही होने वाला है। बता दें कि अनुकंपा पाल्य पूर्णिया विश्वविद्यालय का कई वर्षों से चक्कर काट रहे हैं ,जिनकी समस्याओं का समाधान पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा अब होना है । बीते वर्ष बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने अनुकंपा पाल्यों का नियुक्ति करने को लेकर हरी झंडी भी दे दी है लेकिन पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन अनुकंपा पाल्यों की समस्या का समाधान करवाने को लेकर अनुकंपा समिति का गठन नहीं किया है। जिसके कारण अनुकंपा पाल्य परेशान हैं। पूर्णिया विश्वविद्यालय क्षेत्र के कई महाविद्यालयों में कर्मचारियों का घोर अभाव है। यदि पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन नये अनुकंपा पाल्यों की नियुक्ति ...