आरा, नवम्बर 28 -- आरा, हिप्र.। शिक्षा विभाग में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए मिले आवेदन के आधार पर स्कूल लिपिक व परिचारी के पद पर नियुक्ति का निर्णय जिला अनुकंपा समिति की बैठक में लिया गया है। अनुकंपा के आधार पर आश्रितों को कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र का वितरण किया जायेगा। शिक्षा विभाग की ओर से सभी आश्रितों को इसकी सूचना दी गयी है। 19 आश्रितों में 11 स्कूल लिपिक व आठ परिचारी शामिल है। 11 स्कूल लिपिकों में नाजनी परवीन, नजबुन निशा, फहीमुद्दीन, शैल कुमारी, मेराज खां, पूनम कुमारी, नसरीन, अशोक कुमार तिवारी, उषा कुमारी, प्रभात कुमार व सविता कुमारी शामिल है। वहीं आठ परिचारियों की सूची में हरेराम चौधरी, आशा देवी, अंजु देवी, शांति कुमारी, निराशा कुमारी, निशु कुमारी व मुकेश कुमार गुप्ता शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...