मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अनुकंपा पर नियुक्त लिपिकों को प्रान मिलेगा। इसके लिए खुद ऑनलाइन आवेदन करने का निर्देश दिया गया है। डीपीओ स्थापना इन्द्र कुमार कर्ण ने इसे लेकर गाइडलाइन जारी किया है। डीपीओ ने कहा है कि लिंक जारी कर दिया गया है। इसपर अपने सभी कागजात अपलोड करेंगे। इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड के साथ विद्यालय पदस्थापन और योगदान पत्र भी देना है। मुख्य रूप से ध्यान रखना है कि जिनकी जन्मतिथि माह की दो तारीख अथवा बाद में पड़ती है, उनकी सेवानिवृति की तिथि 60 साल पूरा होने पर माह की अंतिम तिथि को होगी। जिनका एक जनवरी है, उनकी सेवानिवृति पिछले महीने की अंतिम तारीख को होगी। आवेदन भरते समय इसका विशेष तौर पर ध्यान रखना है। अन्यथा इसकी जवाबदेही उनकी खुद की होगी। डीपीओ ने कहा कि अगर किसी तरह की दिक्कत आती है तो स्थापना...