पटना, फरवरी 21 -- जिले के सभी राजकीयकृत और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अनुकंपा के आधार पर नियुक्त किए गए लिपिकों और परिचारियों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना डॉ. मो. जमाल मुस्तफा ने इस संबंध में सभी प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इन कर्मियों के वेतन भुगतान के लिए उन्होंने सभी दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में जमा करने का निर्देश दिया है। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कहा गया है कि वे अपने विद्यालय में नियुक्त इन कर्मियों के सभी कागजात संलग्न करते हुए निर्धारित प्रपत्र दो दिनों में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध करा दें। इसके लिए उन्होंने एक प्रपत्र सभी प्राचार्यों को भेजा है। कहा है कि इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद ही अनुकंपा पर नियुक्त...