मुजफ्फरपुर, नवम्बर 17 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता, सोमनाथ सत्योम। अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति को लंबित मामलों के निबटारे के लिए पूर्व मध्य रेलवे पहली बार 'नियुक्ति अदालत' लगाएगा। पूर्व मध्य क्षेत्र में नौ नियुक्ति अदालत लगायी जाएगी। 17 नवंबर को 10 बजे सुबह से शाम चार बजे तक इसका आयोजन होगा। पूमरे का कार्मिक विभाग इसे लगा रहा है। इसे लेकर पूमरे के सहायक कार्मिक अधिकारी/बिल ने अनुकंपा आधारित नियुक्ति अदालत 2025 से संबंधित सूचना जारी की है। सहायक कार्मिक अधिकारी/बिल ने सूचना में बताया है कि इस नियुक्ति अदालत में सेवा के दौरान मृत/चिकित्सा की सभी श्रेणियों में अयोग्य व लापता कर्मियों के आश्रितों को इसमें नियुक्ति से संबंधित मामलों की शिकायतों का निष्पादन किया जाएगा। बताया जाता है कि सोनपुर, समस्तीपुर सहित सभी पांचों रेल मंडल में करीब दो सौ ...