मुंगेर, दिसम्बर 7 -- मुंगेर,एक संवाददाता। जिला शिक्षा कार्यालय, मुंगेर में अनुकंपा नियुक्ति एवं पदस्थापन प्रक्रिया को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। बिहार शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेजे गए शिकायत पत्र में जिला शिक्षा कार्यालय के पूर्व लिपिक उदय कुमार और वर्तमान ऋषि कुमार पर आश्रितों से 50 हजार रुपये की अवैध वसूली का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने स्पष्ट किया है कि, दोनों लिपिकों ने खुलेआम रिश्वत की मांग की है। ऐसे में, शिकायतकर्ता ने मामले में कार्रवाई की गुहार लगाते हुए अपनी पहचान गोपनीय रखने का अनुरोध किया है। उक्त शिकायत पर उप निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, पटना ने मामले को गंभीर मानते हुए क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, मुंगेर को त्वरित जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। पत्र की प्रतिलिपि जिला शिक्षा पदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.