मुंगेर, फरवरी 21 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर में अनुकंपा नियुक्ति के नाम पर चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खेल पर हिन्दुस्तान में 7 दिसंबर 2025 को अनुकंपा नियुक्ति में 50 हजार रुपए मांगने का आरोप शीर्षक से प्रकाशित खबर का बड़ा असर सामने आया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में कार्यरत वर्तमान एवं पूर्व लिपिकों पर लगे गंभीर आरोपों के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ा कदम उठाया है। इस मामले में दो निम्न वर्गीय लिपिकों उदय कुमार एवं ऋषि कुमार को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की कार्रवाई आरडीडीई ने की है। विभागीय सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, अनुकंपा नियुक्ति के तहत बहाल लिपिकों एवं परिचारियों की पोस्टिंग में अवैध राशि उगाही की शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। आरोप है कि, दोनों कर्मियों ने अनुकंपा नियुक्ति के इच्छुक अभ्यर्थियों से 50-50 ...