सिमडेगा, नवम्बर 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। अनुकंपा के आधार पर पुलिस विभाग ने शुक्रवार को दो आश्रितों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया है। एसपी एम अर्शी ने दो महिला आश्रितों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। एसपी ने कुरूमडेगी गांव निवासी अनिता केरकेट्टा और सिकिरमा जितियाटोली निवासी सुजाता कुल्लू को बाल आरक्षी के पद पर नियुक्त करते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किया। एसपी ने नवनियुक्त आरक्षी को झारखण्ड पुलिस सेवा के सदस्यता के कत्तव्य, जवादेही तथा अनुशासन की जानकारी देते हुए पूरी जिम्मेवारी के साथ ड्यूटी करने की बात कही। मौके पर दोनों नव नियुक्त आरक्षी ने भी एसपी एवं सभी विभागीय अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.