रांची, नवम्बर 17 -- रांची। रांची वीमेंस कॉलेज के हिंदी विभाग में स्वागत सह विदाई समारोह सोमवार को आयोजित हुआ। विभाग की छात्राओं द्वारा स्नातक सेमेस्टर-1, सत्र 2025-29 की छात्राओं का स्वागत किया गया। साथ ही स्नातकोत्तर सत्र 2023-25 की छात्राओं को विदाई दी गई। विभागाध्यक्ष डॉ प्रज्ञा गुप्ता ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोज किया गया। स्नातक की छात्रा अनीता कच्छप मिस फ्रेशर्स बनीं। रितु कुमारी पहली और रूपल दूसरी रनरअप रहीं। स्नातकोत्तर समसत्र- 4 की छात्रा शीला मिस फेयरवेल रहीं। शिक्षिका डॉ मधुबाला सिन्हा, डॉ किरण तिवारी, डॉ करुणा खलखो, सोनी कुमारी, दीपशिखा गायत्री कुमारी मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.