सीवान, जनवरी 31 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद के सफाई कर्मियों का लंबे समय से बकाया ईपीएफ व ईएसआईसी कार्ड नहीं बनाए जाने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर सफाई कर्मियों का जारी आक्रोश अब तूल पकड़ता जा रहा है। नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ सफाई कर्मी अब पूरी तरह से आंदोलन करने का मन बना चुके हैं। इसी बात को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले शहर में अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को मार्च निकाला, साथ ही अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को दिया। वहीं नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन करते हुए अपने हक की आवाज बुलंद की। मौके पर महासंघ के राज्य सचिव अमित कुमार ने बताया कि नगर परिषद के सफाई कर्मियों का वर्षों से ईपीएफ का बकाया पैसा आज तक कर्मियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.