गढ़वा, मई 31 -- कांडी। प्रखंड के सभी किसान मित्र अपनी प्रोत्साहन राशि भुगतान नहीं होने के कारण 31 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। शनिवार को अंचलाधिकारी राकेश सहाय को उक्त आशय का आवेदन पत्र सौंपते हुए कहा कि हम सभी को सरकार की ओर से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हुआ है। उक्त कारण हम सभी किसान मित्रों की स्थिति दयनीय है। प्रदेश कमिटि के दिशानिर्देश के आलोक में हम सभी अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। प्रदेश कमिटि से जो निर्देश प्राप्त होगा उससे सूचित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.