सिमडेगा, फरवरी 16 -- बानो, प्रतिनिधि। हुरदा बाजार शेड में झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ की संकुल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव संध्या देवी ने की। मौके पर मंच संचालन कलावती देवी द्वारा किया गया। बैठक में प्रदेश कमेटी द्वारा घोषित अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने को लेकर रणनीति बनाई गई। संघ की ओर से बताया गया कि अक्टूबर 2024 में झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री के साथ वार्ता हुई थी। जिसमें समान कार्य के लिए सम्मानजनक मानदेय देने का आश्वासन मिला था। बावजूद इसके अब तक मांगों पर अमल नहीं किया गया है। संघ की पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में चार माह का मानदेय बकाया है, जिससे रसोइया संयोजिकाओं की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी है। मजबूरीवश अब उन्हें सड़क पर उतरकर आंदोलन करना पड़ रहा है। निर्णय लिया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.