समस्तीपुर, फरवरी 7 -- उजियारपुरं। भाकपा माले डिहुली शाखा की बैठक गुरुवार को दामोदर पासवान की अध्यक्षता में हुई। इसमें नथुनी महतो के घर से रामचन्द्र महतो के घर तक नाला निर्माण की मांग को लेकर सांसद के खिलाफ प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। वहीं प्रतिरोध सभा 10 फरवरी को करने का निर्णय गया। अन्य मांगों को लेकर 17 फरवरी से प्रखंड -अंचल कार्यालय पर अनिश्चितकालीन घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन की तैयारी पर चर्चा हुई। बैठक में समीम मंसूरी, हरे कृष्ण राय, विभा देवी, जागो साह, जगतारण देवी, ललित पासवान, महेंद्र दास, राम बहादुर दास, भरत दास सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस मौके पर वक्ताओं ने प्रखंड कार्यालय और थानों में हो रहे भ्रष्टाचार पर आक्रोश जताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.