देहरादून, दिसम्बर 16 -- देहरादून। 155 बार रक्तदान करने वाले यूथ रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. अनिल वर्मा को रक्तदान महर्षि उत्तराखंड गौरव सम्मान-2025 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय महासम्मेलन में प्रदान किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने डॉ. वर्मा को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...