आगरा, जुलाई 20 -- बहुजन समाज पार्टी की बैठक रविवार को शहर के अमांपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित हुई। इसमें मुख्य मंडल कोऑर्डिनेटर अनिल सिंह बघेल का कार्यकर्ताओं ने चांदी का मुकुट व फूल माला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त मुख्य मंडल कोऑर्डिनेटर अनिल सिंह बघेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी मुखिया द्वारा दिया गया दायित्व को पूरे जिम्मेदारी के निर्वाहन करेंगे। पार्टी के मुखिया के विश्वास पर खरा उतरकर दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया सभी एकजुट होकर गांव-गांव पहुंचकर लोगों को बसपा शासन काल से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता होता है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों को अभी से मजबूत कर लें। ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बूथ मजबूत होगा तो हम ...