प्रयागराज, फरवरी 2 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ मंडल व जिला की संयुक्त बैठक प्रांतीय उपाध्यक्ष तृतीय श्रेणी अश्वनी कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें महासंघ के पदाधिकारियों ने अनिल कुमार वर्मा को जिलाध्यक्ष (संविदा) मनोनीत किया। उन्हें यह जिम्मेदारी लगातार तीसरी बार दी गई है। बैठक में जिया उस्मानी, मंडल मीडिया प्रभारी शिव विलास, चतुर्थ श्रेणी महासंघ के जिलाध्यक्ष राम मनोहर, जिला मंत्री सुनील कुमार, दिनेश पटेल, रमेश चंद्र समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...