भागलपुर, फरवरी 22 -- प्रखंड के आशा उपेंद्र सेवा सदन, बलाहा में पूर्व मुखिया अनिल पटेल ने प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी रंजीत कुमार मंडल एवं पर्यवेक्षक हरि शंभू प्रसाद के समक्ष समय पर नामांकन दाखिल किया। पार्टी निर्देशानुसार निर्विरोध चुनाव में अनिल पटेल को नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष घोषित किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि अनिल पटेल ऐसे नेता हैं जो सभी वर्गों के साथ मिलकर काम करते हैं। अनिल पटेल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से लगातार तीसरी बार इस पद पर चुने जाने पर वे प्रयास करेंगे कि पार्टी के विचारों एवं सक्रिय सदस्यों को आगे बढ़ाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...