कटिहार, मार्च 25 -- कटिहार, एक संवाददाता पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने दो दारोगा को थाना का काम दिया है। एसपी ने बताया कि डंडखोरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को कत्तर्व्यहीनता के आरोप में पुलिस लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं मुफस्सिल थाना के अपर थानाध्यक्ष अनिल कुमार दाास को मनसाही थानाध्यक्ष और गोपनीय शाखा और डीआईयू से दारोगा ओम प्रकाश महतो को डंडखोरा थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसपी ने बताया कि पुलिस लाइन में कार्यरत दारोगा पंकज प्रताप को अमदाबाद थाना में तथा आलोक राय को बारसोई थाना के अनुसंधान इकाई में तैनात किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.