रांची, दिसम्बर 12 -- रांची, संवाददाता। भाजपा नेता इंद्रजीत कुमार उर्फ अनिल टाइगर हत्याकांड के आरोपी जेल में बंद अजय रजक को अपर न्यायायुक्त शैलेंद्र कुमार की अदालत ने जमानत देने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। उसकी याचिका को सुनवाई के बाद खारिज कर दी। वह 10 अप्रैल 2025 से न्यायिक हिरासत में है। घटना को 26 मार्च को अंजाम दिया गया था। अपराधियों ने कांके चौक स्थित शिव मंदिर के पास एक होटल में बैठे अनिल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले के अन्य आरोपी जिशान अख्तर, मनीष कुमार रजक, अमन सिंह और रोहित वर्मा भी जेल में बंद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.