रांची, जुलाई 17 -- रांची, संवाददाता। भाजपा नेता इंद्रजीत कुमार अनिल उर्फ अनिल टाइगर हत्याकांड में जेल में बंद पुंदाग निवासी अमन सिंह और रोहित वर्मा को फिलहाल जेल में रहना पड़ेगा। दोनों की ओर से दाखिल जमानत याचिका सीजेएम कोर्ट ने सुनवाई के पश्चात खारिज कर दी है। एक आरोपी 10 अप्रैल से और दूसरा आरोपी 19 अप्रैल से न्यायिक हिरासत में है। अनिल टाइगर की हत्या 26 मार्च 2025 को गोली मारकर कर दी गई थी। उस दिन वह कांके चौक के शिव मंदिर परिसर स्थित ठाकुर होटल में बैठे थे। शाम करीब चार बजे दो अज्ञात अपराधियों ने गोली चलाई थी। घटना को लेकर मृतक की पत्नी लता देवी ने अगले दिन 27 मार्च को कांके थाना में कांड संख्या 90/2025 के तहत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में पांच आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.