उन्नाव, फरवरी 15 -- नवई। नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र के गौरा कठेरवा में आयोजित ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अनिल जैतीपुर-11 और बंथरा-11 टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में अनिल जैतीपुर-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अनिल जैतीपुर टीम के बल्लेबाज भानु की तूफानी पारी की बदौलत निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट खोकर 136 रन बनाए। भानु ने 34 गेंद में 80 रन की नाबाद पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंथरा-11 टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। पूरी टीम 8.3 ओवर में मात्र 46 रन पर सिमट गई। बंथरा की ओर से चिंटू ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। गेंदबाजी में जैतीपुर के सत्यम ने 8 रन देकर 5 विकेट और अभिषेक ने 19 रन देकर 3 विकेट झटके। भानु को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.