लोहरदगा, फरवरी 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। शनिवार को लोहरदगा शहर और इसके वार्ड क्षेत्र में इस बार चुनाव लड़ने वाले तमाम प्रत्याशियों ने शक्ति का प्रदर्शन किया। विशेष कर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने शहर में रैली, जुलूस निकाल अपने बड़े नेताओं को मैदान में उतारा। आम मतदाताओं को आकर्षित,रिझाने और मनाने का प्रयास किया। प्रत्याशियों के समर्थक ने कहीं बाइक से निकले, तो कोई चरण टैक्सी का उपयोग किया। चुनाव प्रचार थमने शाम पांच बजे के पहले-पहले तक प्रत्याशियों ने अपनी पूरी क्षमता सड़कों पर दिखाया। भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी अनिल उरांव के समर्थन में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव की अगुवाई में रोड शो किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष मनीर उरांव, वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष विनोद उरां...