नई दिल्ली, जून 4 -- Reliance Infra shares: अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रा लिमिटेड के शेयर आज बुधवार, 4 जून को रॉकेट बन गए। कंपनी के शेयर में 11% तक की तेजी देखी गई। इसी के साथ यह शेयर 380.05 रुपये पर पहुंच गया था। शेयरों में इस तेजी के पीछे एक पॉजिटिव खबर है। दरअसल, कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया कि नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) द्वारा पारित आदेश को निलंबित कर दिया है, जिसने कंपनी को दिवाला समाधान प्रक्रिया में स्वीकार कर लिया था। एनसीएलटी ने इस साल 30 मई को यह आदेश पारित किया था।क्या है डिटेल बता दें कि रिलायंस इंफ्रा को दिवालिया घोषित करने की याचिका आईडीबीआई ट्रस्टीशिप ने अप्रैल 2022 में दायर की थी, जिसमें 88.68 करोड़ रुपये की चूक और 1.25% प्रति माह ब्याज का आरोप लगाया गया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.