नई दिल्ली, फरवरी 2 -- अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयरों के बुरे हाल हैं। रिलायंस पावर के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 4 पर्सेंट से अधिक टूटकर 26.06 रुपये पर पहुंच गए हैं। पावर कंपनी के शेयर सोमवार को 52 हफ्ते के नए निचले स्तर पर जा पहुंचे हैं। रिलायंस पावर के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से 65 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर भी 52 हफ्ते के नए लो पर पहुंच गए हैं। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 5 पर्सेंट के लोअर सर्किट के साथ 121.30 रुपये पर जा पहुंचे हैं। 65% से अधिक टूट गए रिलायंस पावर के शेयररिलायंस पावर (Reliance Power) के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से 65 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए हैं। अनिल अंबानी की पावर कंपनी के शेयर 11 जून 2025 को 76.49 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 2 फरवरी 202...