नई दिल्ली, फरवरी 10 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन मामले में 'रिलायंस ग्रुप' के चेयरमैन अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी को नया समन जारी किया है। ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए अगले सप्ताह उसके समक्ष पेश होने को कहा है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पूर्व अभिनेत्री टीना अंबानी को सोमवार को यहां ईडी के समक्ष पेश होने को कहा गया था लेकिन वह उपस्थित नहीं हुईं। उन्होंने बताया कि अब टीना को 17 फरवरी को पूछताछ के लिए तलब किया गया है, जबकि अनिल अंबानी को 18 फरवरी को पेश होने के लिए कहा गया है। अधिकारियों ने बताया कि पीएमएलए के तहत दोनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इन समन पर ग्रुप की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पिछले वर्ष ईडी ने अनिल अंबानी की 'रिलायंस ग्रुप' की कई कंपनियों और उनसे जुड़े बैंक ऋणों की जांच के सिलसिले में अनिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.