नोएडा, दिसम्बर 15 -- नोएडा। शहर के अनिर्बन बरुआ दिल्ली सीनियर टीम के सहायक प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं। उन्हें संतोष ट्रॉफी फुटबॉल के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह दिल्ली महिला टीम के भी सहायक प्रशिक्षक रह चुके हैं। 17 दिसंबर से रांची में होने वाली प्रतियोगिता के लिए दिल्ली की टीम अलग-अलग स्थानों पर अभ्यास किया है। सेक्टर-11 निवासी अनिर्बन बरुआ पहले राष्ट्रीय स्तर की आई लीग फुटबॉल में खिलाड़ी के रूप में भाग ले चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर की अन्य प्रतियोगिताओं में भी दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने एनआईएस से डिप्लोमा भी किया है। प्रशिक्षक के लिहाज से उन्होंने डी और सी लाइसेंस भी प्राप्त किया है। वर्तमान में वह एक निजी स्कूल में खेल प्रमुख हैं। इसके अलावा वह अशोका फुटबॉल क्लब और बरुआ फुटबॉल एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक हैं। ...