मथुरा, नवम्बर 11 -- कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य द्वारा महिलाओं को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में मंगलवार को सुनवाई हुई। अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलील सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने बताया कि कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य ने कुछ समय पहले महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। इस पर उन्होंने अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां वाद दायर किया था। इस मामले में मंगलवार को दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की कोर्ट ने दलील सुनीं। अदालत ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.