अंबेडकर नगर, जनवरी 8 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। डॉ गणेश कृष्ण जेटली इंटर कॉलेज में दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की अनियमित नियुक्ति के मामले में भुगतानित धनराशि की रिकवरी का मामला एक बार से फिर से जोर पकड़ रहा है। प्रबंधक और प्रधानाचार्य से छह छह लाख रुपए की रिकवरी की जानी है। मामले में लगातार शिथिलता बरती जा रही है जिसके चलते संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) अयोध्या मंडल ने जिला विद्यालय निरीक्षक को तत्काल कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि मामले में शिथिलता बरतने वाले कर्मचारियों की भी जवाबदेही तय की जाए। गणेश कृष्ण जेटली इंटर कॉलेज में वर्ष 2014 में सुनील कुमार श्रीवास्तव और सुरेंद्र विक्रम सिंह की चतुर्थ श्रेणी पद पर अनियमित रूप से नियुक्ति कर ली गई थी। मामले की शिकायत होने पर वेतन भुगतान की कार्रवाई रोक दी गई है। वेतन भुग...