देवरिया, सितम्बर 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। वित्तीय अनियमितता में हिरंदापुर के प्रधान का पावर सीज कर दिया गया है। कृषि रक्षा अधिकारी की जांच में मनरेगा में 6 लाख की अनियमितता मिली थी। कार्रवाई नहीं होने पर शिकायतकर्ता ने हाईकोर्ट में रिट दाखिल किया था। हाई कोर्ट के आदेश पर डीएम ने प्रधान का पावर सीज किया है। इस मामले में फाइनल जांच को तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गयी है। रामपुर कारखाना विकास खण्ड के करनपुर पचफेड़ा निवासी अलकेन्द्र राव ने ग्राम पंचायत हिरंदापुर में विकास के नाम पर मनरेगा कार्यो में बड़े पैमाने पर धांधली करने की शिकायत जिलाधिकारी से किया था। शिकायत की जांच कर जिला कृषि रक्षा अधिकारी एवं लघु सिचाई विभाग के सहायक अभियंता ने 12 अप्रैल-23 को रिपोर्ट प्रस्तुत किया। इसमें मनरेगा से हुए कार्यो में 5 लाख 94 हजार की अनियमितता पायी गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.