पटना, जनवरी 2 -- राज्य सरकार ने दरभंगा के खान निरीक्षक को विभागीय कार्यों में गंभीर अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया है। खान एवं भूतत्व विभाग ने अवैध खनन से जुड़े मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दरभंगा के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि अवैध खनन में लिप्त दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। कहा कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वास्तविक दोषियों को कठोर दंड मिले तथा निर्दोष व्यक्तियों को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित नहीं किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर मिलीभगत या संरक्षण की प्रवृत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभागीय बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि खनन लाइसेंस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 16 जनवरी को रा...