सीतापुर, फरवरी 6 -- तंबौर, संवाददाता। बेहटा ब्लॉक में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर लोकपाल मनरेगा ने सख्त रुख अपनाया है। लोकपाल ने बेहटा ब्लॉक की ग्रामसभा अकबरपुर, सुमली, बेहटा पकौड़ी, बेलवा गुनिया, आंबा, सुल्तानापुर, मरसंडा और शाहपुर में मनरेगा कार्यों में बिना कार्य कराए फर्जी मास्टर रोल भरकर धनराशि का घोटाला किए जाने की शिकायत के मामले में मनरेगा एक्ट की संस्तुति धाराओं में कार्रवाई को लेकर डीएम व जिला कार्यक्रम समन्वयक को पत्र लिखा है। मनरेगा लोकपाल के समक्ष पहुंची शिकायत के अनुसार विकास खंड बेहटा की कई ग्राम पंचायतों में वर्ष 2022 में 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के दौरान बिना कार्य कराए मजदूरी का भुगतान कर दिया गया। जबकि इन दिनों भारी बारिश हो रही थी। ब्लॉक के कई गांव बाढ़ से प्रभावित थे। आरोप है कि फर्जी मास्टर रोल के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.