बरेली, फरवरी 21 -- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चार अल्ट्रासाउंड सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। चारों स्थानों पर अनियमितताएं मिलने पर उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं और जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को चार अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं मिलीं, जिनमें आवश्यक अभिलेखों का अधूरा रख-रखाव, मशीनों से संबंधित दस्तावेजों की कमी और निर्धारित मानकों का पालन न करना शामिल है। निरीक्षण टीम ने संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निर्धारित समय में जवाब देने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो नियमों के तहत कार्रवाई होगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी अल्ट्रास...